रूद्रप्रयाग पुलिस ने भी उठाया सफाई अभियान का बीड़ा।




राजेश नेगी/रूद्रप्रयाग। 
रूद्रप्रयाग जिला प्रशासन के साथ ही अब रुद्रप्रयाग पुलिस ने भी चारधाम तीर्थयात्रीयों के स्वागत के लिए सुन्दर पहाड़ बनाने में अपनी भुमिका अदा करने के लिए स्वच्छता का बीडा उठाया है, रूद्रप्रयाग पुलिस ने आज एसपी अजय सिंह के नेतृत्व में चन्द्रापुरी में स्वच्छता अभियान चलाया। 
जनपद रूद्रप्रयाग मे जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग मंगेश घिल्ड़ियल के बाद अब पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग अजय सिंह ने भी चारधाम यात्रा से पहले स्वच्छता का बीड़ा उठाया है, डीएम मंगेश घिल्डियाल के साथ ही एसपी अजय सिंह के नेतृत्व में आज पुलिस व प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से चंद्रपुरी बाजार मे विशेष सफाई अभियान चलाकर क्षेत्र मे स्वयं अन्य कार्मिको के साथ सफाई की, जिस के बाद क्षेत्र का एसपी अजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने निरीक्षण करते हुए स्थानीय जनता को सफाई व सडक सुरक्षा नियमो को अपनाने के लिए जागरूक किया गया इसके पश्चात राजकीय इंटर कॉलेज चंद्रापुरी के स्कूली बच्चो को सफाई, सडक सुरक्षा नियम के बारे मे एक संक्षेप जानकारी दी गयी, स्कूल स्टाफ द्वारा इस अभियान के तहत दी गयी जानकारी व जागरूकता के लिए आभार प्रकट किया, इस अभियान मे वन जिला अधिकारी, अपर जिला अधिकारी, प्रभागीय वन संरक्षक द्वारा अपनी भागीदारी दी गयी।      

       

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇