भीरी- अधिकारियों और स्थानीय निवासीयों के साथ छात्रों ने मिलकर चलाया स्वच्छता अभियान।




राजेश नेगी/रुद्रप्रयाग।
जिला अधिकारी रुद्रप्रयाग के निर्देशक में आज 1 मई 2019 को  प्रातः 9:00 बजे से 1:00 बजे दोपहर तक राजकीय इंटर कॉलेज भीरी , व्यापार संघ भीरी व नोडल अधिकारी अधिशासी अभियन्ता सिंचाई खण्ड केदारनाथ श्री प्रभात सिंह बिष्ट व थाना अध्यक्ष उखीमठ (so) सुबोध कुमार मंगाई समस्त क्षेत्रीय जनता स्वच्छता समिति के सभी पदाधिकारी एवं स्थानीय सभी भाइयों और बहनों आदि के द्वारा मार्केट व  राजकीय इंटर कॉलेज के रास्तों एवं  भीरी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सभी के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया ।इसमें रुद्रप्रयाग के सभी सिंचाई विभाग के कर्मचारी JE ,SDO, सभी व्यापारियों व थाना उखीमठ के कर्मचारियों एवं राजकीय इंटर कॉलेज के साथ छात्र छात्राओं के द्वारा विभिन्न स्थानों पर सफाई अभियान चलाया गया ।व्यापार संघ भीरी के अध्यक्ष श्री दलबीर सिंह  भंडारी  उनके सहयोगी राजेश नेगी, गजपाल सिंह ,दिगम्बर सिंह भंडारी ,संजय बिष्ट, रसीद अहमद, सतेंद्र सिंह राणा ,अनूप नेगी, सलीम अहमद ,सुदर्शन चौहान ,आदि राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री उमेद सिंह बिष्ट , भूपेंद्र सिंह राणा व  सिंचाई विभाग केदारनाथ के (JE)- दिव्या नौटियाल आदि लोगों का सहयोग रहा।

मैं क्षेत्रीय जनता से अनुरोध करूंगा कि इसी प्रकार हम अपने क्षेत्र को स्वच्छ बनाने में अपना सहयोग ।
                

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇