रूद्रप्रयाग- बाबा केदार की यात्रा के लिए पुलिस ने कसी कमर।


पहाड़ी खबरनामा ब्यूरो। 
  • पुलिस ने यात्रा के लिए एक ट्रैफिक इंस्पेक्टर 3 टीएसटी 9 पर्यटन केंद्र, 16 हिल पेट्रोलिंग यूनिट की तैनात। 
  • केदारनाथ पुलिस चौकी के लिए रात-दिन के लिए अलग-अलग दो चौकी इंचार्ज किए नियुक्त। 
  • यात्रा की शुभकामनाओं के साथ सभी पुलिसकर्मियों को किया रवाना।

रूद्रप्रयाग- 09 मई से शुरू होने वाली श्रीकेदारनाथ यात्रा 2019 के लिए रूद्रप्रयाग पुलिस ने कमर कस ली है, यात्रा शुरू होने के लिए अब मात्र लगभग एक सप्ताह का समय रह गया है, इसके दृष्टिगत पुलिस व प्रशासन ने अपनी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं,ं पुलिस ने आवश्यक पॉइंट्स पर डयूटीज नियुक्त कर दी है, 1 मई को जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग मंगेश घिल्डियाल पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह प्रभागीय वन अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, अधिशासी अभियंता ने सामूहिक रूप से यात्रा रूट का निरीक्षण किया था, होटल ढाबों का भी निरीक्षण किया था, जिसमे जनता से पॉलिथीन को पूर्णतया प्रतिबंधित किये जाने की अपील की थी। 

 आज SP रुद्रप्रयाग  अजय सिंह के नेतृत्व मे समस्त पुलिस बल का पुलिस लाइन रतूड़ा मे मार्च अप कर दौड़ चाल-तेज चाल व शास्त्र अभ्यास कराया गया तथा शस्त्रो की हैंडलिंग करा कर शस्त्रों के कल पुर्जो के बारे भी आवश्यक जानकारी दी गयी जिलाधिकारी महोदय व पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस कार्मिको के साथ दोपहर का भोजन किया गया इसके बाद पुलिस फोर्स को मीटिंग हॉल रतूड़ा मे यात्रा के दृष्टिगत सम्बद्धता की नियुक्ति पर रवाना होने के आदेश किये जिसमे यात्रा के दृष्टिगत ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रूप से चलाये जाने के लिए सम्पूर्ण क्षेत्र मे एक ट्रैफिक इंस्पेक्टर 3 TSI 9 अलग अलग जगह पर यात्री की सुविधा के लिए पर्यटन केंद्र 16 HPU चौकी श्रीकेदारनाथ के लिए दिन व रात्रि के लिए 2 इंचार्ज व quick respond team गठित की गयी हैं इसके अतरिक्त यात्रा रूट पर विभिन्न थाने चौकियों मे पर्याप्त पुलिस बल नियुक्त किया गया हैं जिनको ड्यूटी पॉइंट बता कर जिम्मेदारी तय की गयी तथा आज मीटिंग लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए बताया गया कि यात्रा मे प्रत्येक पॉइंट पर नियुक्त कर्मी का यह कर्तव्य होगा कि प्रत्येक यात्री की यथा संभव मदद करें इसके अतरिक्त कर्मचारियो की समस्याएं पूछी गयी तथा यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी इसके बाद पुलिस कार्मिको की क्राइम मीटिंग ली गयी जिसमे जिले मे घटित अपराधों पर चर्चा की गयी।                       

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇