सिखिए गढ़वालीः अन्य भाषाओं पर भारी गढ़वाली, कुछ उदाहरण सहित।

garhwali-language
अन्य भाषाओं पर भारी गढ़वाली
रश्मि नेगी/तिलवाड़ा.............✎
उत्तराखण्ड़ के पहाड़वासी भले ही गढ़वाली भाषा को भूल चुके हों ओर आज गढ़वालीयों की नई पीढ़ी तक गढ़वाली न पहुचने के कारण गढ़वाली विलुप्ति की कगार पर खड़ी है, लेकिन गढ़वाली कितनी समृद्ध भाषा(बोली) है उसका अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि गढ़वाली का एक शब्द हिन्दी, अंग्रेजी ओर अन्य भाषाओं पर बहुत भारी पड़ता है, जहाॅ गढ़वाली में आपकी बात एक शब्द से समझी जा सकती है वहीं हिन्दी, अंग्रेजी ओर अन्य भाषाओं में उस एक शब्द को बोलने के लिए आपने कई शब्दों को इस्तेमाल कर अपनी ऊजा लगानी पड़ेगी, माना आपको बहुत ज्यादा भुख लगी है और भूख के कारण आप बैचेन हो रहे हैं ऐसे में गढ़वाली में मात्र एक शब्द में आपकी बात को समझा जा सकता है वो शब्द है ’कलबाट’, ऐसे न जाने कितने शब्द गढ़वाली शब्द भण्डार में हैं जिनका आप उपयोग कर अपनी ऊर्जा व समय दोनों बचाकर दूसरे तक आसानी से अपनी बात पहुचा सकते हैं, हम आपके लिए कुछ ऐसे ही शब्दों को लेकर आये हैं इन शब्दों को देखिए समझिए और आमबोल चाल में उपयोग किजिए- 

शरीर संबंधी ’गढ़वाली’ अनुभूति बोधक शब्द।

1. ’कबलाट’- भूख के कारण होने वाली बैचैनी।
2. ’धगदयात’- डर के कारण मन मे उत्पन्न होने वाली चिंता।
3. ’चमराट’- कटे या जले घाव पर होने वाली जलन।
4. ’चचडाट’- तीव्र पीड़ा से होने वाली अनुभूति।
5. ’चमलाट’- घाव अथवा त्वचा पर होने वाली मीठी खुजली।
6. ’झमज्याट’- किसी कारणवश शरीर में होने वाली सरसराहट।
7. ’पुल्याट’- अति प्रसन्नता प्रकट करना।
8. ’फिफड़ाट’- आंतरिक दर्द।
9. ’घबलाट’- शरीर पर किसी कीड़े के रेंगने का अहसास।
10. ’ममराट’- नुकसान होने पर उत्तेजना पूर्ण कष्ट।
11. ’बबराट’- तेज पीड़ा या कराहट।
12. ’रफणाट’- प्रियजन की याद आने पर होने वाली बैचैनी।

शरीर संबंधी ’गढ़वाली’ अनुभूति बोधक शब्द।

1. ’अड़ाट’- भूखे और डरे पशुओं की आवाजें।
2. ’किराट’- शिशुओं के रोने की आवृत्ति।
3. ’किकलाट’- जोर-जोर से बोलने पर होने वाला असहनीय शोर।
4. ’खिकचाट’- व्यर्थ में हँसना।
5. ’खबड़ाट’- वस्तुओं के गिरने या टकराने से होने वाली आवाज।
6. ’गुमणाट’- धीमी और अस्पष्ट रूप से सुनाई देने वाली आवाज।
7. ’घुंग्याट’- गाड़ियों की आवाज।
8. ’छिबडाट’- झाड़ियों या सूखे पत्तों में चलने की आवाज।
10. ’डिमड्याट’- ऊपरी मंजिल पर उछलकूद से उत्पन्न ध्वनि।
11. ’लुल्याट’- जोर-जोर से रोने वाली आवाज।
12. ’सुंस्याट’- नदी या गदेरों के बहने से उत्पन्न ध्वनि।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇