ग्राम पंचायत जरम्वाड़ में आज से श्रीमद् देवी भगवत महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा का शुभारम्भ।


हरीश चद्र
रुद्रप्रयाग जिले के ग्राम पंचायत जरम्वाड़ व नव युवक मंगल दल दशज्यूला के समस्त ग्रामीणों के द्वारा शुक्रवार 24 मई से श्रीमद् देवी भगवत महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा का शुभारम्भ किया गया है। जिसमे समस्त ग्राम वासियो व नवयुवक मंगलदल जरम्वाड़ दशज्यूला पहुच रहे हैं। 
देवी कथा में व्यास आचार्य श्री कृष्ण कांण्डपाल के द्वारा कथा सुनाई जा रही है। कथा का आयोजन स्थान भगवान कार्तिकेय मन्दिर जरम्वाड़.में होगा। कथा का प्रारंभ दोपहर 2 बजे से साय 6 बजे तक समपन्न होगी। वही ग्राम प्रधान सुमित्रा देवी, पूर्व प्रधान विजय सिंह व समिति के अध्यक्ष प्रवेंद्र सिंह चैधरी का कहना है कि ये श्रीमद् देवी भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ 24 मई यानी आज से प्रारम्भ होगा ओर 31 मई को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक समस्त ग्रामवासियों व व्यास जी के सौजन्य से जल यात्रा निकाली जाएगी। शनिवार 1 जून को विशाल भंडार के साथ कथा का भी समापन किया जायेगा। साथ ही उन्हाने बताया कि ये श्रीमद् देवी भागवत कथा का अयोजन समस्त ग्रामवासियो व क्षेत्र की खुशहाली व सुख समद्धि के लिये किया गया है कथा में इसमें विशेष सहयोग करने वाले समिति के उपाध्यक्ष प्रवीण कठैत, कोषाध्यक्ष नवीन कांडपाल, ईश्वर सिंह राणा, विजय पाल, राजपाल सिंह राणा, व समस्त ग्राम पंचायत नवयुवक मंगलदल के द्वारा कथा का आयोजन मण्डल में सम्मलित हैं। 

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇