रुद्रप्रयाग- रक्तदान कर मित्र पुलिस के जवान ने बचाई महिला की जान।

राजेश नेगी/रुद्रप्रयाग।
मित्र पुलिस रुद्रप्रयाग की मित्रता एक बार फिर काम आई है, मित्र पुलिस ने रक्तदान कर दिया इमरजेंसी ऑपरेशन मे योगदान देकर एक महिला की जान बचाई है।
पब्लिक पुलिस के संवाद से सूचना मिली कि नगरासू निवासी एक महिला उम्र 39 का आकस्मिक ऑपरेशन कर्णप्रयाग मे किया जाना हैं जिसमे उन्हें ब्लड कि ज़रूरत पड़ेगी इस सूचना को तत्काल ही पुलिस के अन्य ग्रुप मे पहुंचाया गया जिसमे पुलिसकर्मी दीपक नौटियाल द्वारा ड्यूटी के दौरान यह देखा तथा ब्लड डोनेट करने की इच्छा जाहिर की, पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग की परमिशन लेकर वह तुरंत जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग पहुँच कर उन्होंने प्रकरण की जानकारी तो पता चला कि महिला मीना देवी पत्नी श्री वीरेंद्र लाल निवासी भट्ट गाऊँ नगरासू पोस्ट घोलतीर जिला रुद्रप्रयाग उम्र 39 का ऑपरेशन किया जाना हैं उक्त पुलिस कर्मी द्वारा डॉक्टर्स से संपर्क कर ब्लड डोनेट किया गया यह ब्लड लेकर उक्त महिला का पति वीरेंद्र लाल कर्णप्रयाग लेकर गए व रुद्रप्रयाग पुलिस का आभार प्रकट किया।
                               

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇