तो आजकल यहां व्यस्त हैं मंत्री सुबोध उनियाल!

संजय शर्मा/ऋषिकेश।
उत्तराखंड प्रदेश के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल आजकल उत्तरप्रदेश में चल रहे लोकसभा चुनाव प्रचार में व्यवस्त हैं, मंत्री सुबोध उनियाल आजकल भाजपा स्टार प्रचारक के रूप में इलाहाबाद लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी के पक्ष में प्रचार-प्रसार कर रहे हैं, इसके साथ ही मंत्री सुबोध उनियाल इलाहबाद की जनता से निवेदन कर रहे हैं कि आप सभी लोग रीता बहुगुणा जोशी जी अपना प्रेम, स्नेह और आशीर्वाद वोट के रूप में देकर भारी से भारी मतों से विजयी बनाएं, जिससे हमारा देश पीएम नरेन्द्रमोदी के नेतृत्व में प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर रहे।
आपको बतादें की बहुगुणा परिवार और इलाहाबाद से कृषि मंत्री सुबोध उनियाल का वर्षों पुराना रिश्ता है, ओर इलाहाबाद में सुबोध उनियाल गढ़वाली लोगों के बीच अच्छी खासी पकड़ रखते हैं यही कारण है कि लोकसभा चुनाव के दौरान सुबोध उनियाल अपना पूरा समय व शक्ति इलाहाबाद लोकसभा सीट पर लगा रहे हैं।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇