हरीश थपलियाल/उत्तरकाशी।
हर्षिल में एप्पल फेस्टिवल 2019 का शुभारंभ गंगोत्री विधायक गोपाल रावत, डीएम आशीष चौहान ने संयुक्त रूप से किया।। विधायक गंगोत्री ने कहा की सेब उत्तरकाशी की कृषि अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। सेब के बागीचे हर्षिल में पर्यटकों को भी आकर्षित करने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में भी बागवानों ने आधुनिक तकनीकों को अपनाया है जिससे उन्हें अपने उत्पाद के अच्छे मूल्य भी मिल रहे हैं।
सेब उत्पादकों को सेब की नवीनतम किस्मों को अपनाने पर भी ध्यान केंद्रित करना चाहिए ताकि वे और देश के अन्य हिस्सों से आ रहे सेब के साथ मुकाबला कर सकें। उन्होंने कहा कि सरकार सेब की गुणवत्ता में सुधार लाने और इसका उत्पादन बढ़ाने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगी।
डीएम डॉ आशीष चौहान ने कहा कि दो दिवसीय हर्षिल सेब महोत्सव के पहले दिन अब तक 322 किसानो ने अपना पंजीकरण कर सेब के बारे में जरूरी जानकारी विशेषज्ञों से प्राप्त की है। साथ ही उन्होंने कहा कि हर्षिल सेब महोत्सव के समापन के अवसर पर गुरुवार को प्रदेश के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत शिरकत करेंगे।।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी देवेंद्र नेगी,आकाश जोशी, कृषि वैज्ञानिक डॉ पंकज नौटियाल, मुख्य उद्यान अधिकारी प्रभाकर सिंह, जिला पर्यटन अधिकारी प्रकाश खत्री,प्रभारी कृषि अधिकारी गोपाल सिंह भंडारी, आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, सहित स्थानीय ग्रामीण, बागवान देशी विदेशी पर्यटक मौजूद थे।
महोत्सव में 23 किस्म की सेब की प्रजाति की प्रदर्शनी
रेड चीफ,ऑर्गन स्पर, सुपर चीफ, गाला, गोल्डन डेलिशियस, रॉयल डेलिशियस, रेड डेलिशियस, फैनी, रॉयमर, जोनाथन,बकिंघम, रेड ब्लाक, जिंजर गोल्ड, पिंक लेडी, ग्रेमी स्मिथ, रेड गोल्डन,ग्रीन स्वीट, रेड फ्यूजी, क्रेब एप्पल, सहित 23 किस्म की सेब की प्रजाति की प्रदर्शनी लगाई गई।
इसके अलावा हर्षिल से संबंधित फ़ोटो गैलरी व विलुप्त हो रहे पारम्परिक व पौराणिक बर्तन,औजार, इत्यादि की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई। जिसे देखकर लोगों में पारम्परिक वस्तुओं को जानने के लिये काफी उत्सुकता दिखी।
