VIDEO : शराब के नशे में धुत आयुर्वेदिक विभाग रूद्रप्रयाग का कर्मचारी! क्या ये देगें लोगों को गांव में सेवाएं..

शराब के नशे में धुत आयुर्वेदिक विभाग रूद्रप्रयाग का कर्मचारी! क्या ये देगें लोगों को गांव में सेवाएं..

राजेश नेगी। 

रूद्रप्रयाग। सरकार भले ही उत्तराखण्ड़ को आयुष प्रदेश बनाने के लिए प्रयासरत हो, इसी क्रम में गांव गांव में जिला आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सालयों की स्थापना कर लोगों को सेवाऐं देने के लिए कर्मचारियों की तैनाती की गयी है, ताकि लोगों को गांव में ही आयुर्वेदिक पद्धति से स्वास्थ्य लाभ मिल सके। लेकिन क्या गांव में सेवा देने वाले कर्मचारी अपनी ड्यूटी सही ढ़ग से कर रहे हैं, क्या आयुर्वेद एवं यूनानी विभाग अपने कर्मचारियों पर नजर रखते है, इसका जवाब है नही पहले आप इस विडियो को देखिए- 


विडियो- नशे में धुत आयुर्वेदिक विभाग रूद्रप्रयाग का कर्मचारी। 

गजब की बात तो यह है कि इस अस्पताल में एक भी डाक्टर विभाग ने नही भेजो, और भेजे हैं तो ऐसे कर्मचारी जिनसें पूरा गांव परेशान हो रखा है। ये विडियो सोशल मिडिया में वाइरल हो रहा है और जिला रूद्रप्रयाग आयुर्वेदिक विभाग की इस विडियों से खूब फजीयत हो रही है, दरअसल ये विडियो है रूद्रप्रयाग जिले के खरगेड़ भरदार का, जहाॅ राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के कर्मचारी का, कर्मचारी का नाम संजय कुमार चैधरी है, और ये अस्पताल में चर्तुथ श्रेणी के कर्मचारी हैं, इनके भरोसे ही अस्पताल की देख रेख है, अब आप ही बताईये कि ये जब अपनी देखरेख नही कर पा रहे तो अस्पताल की कैसे देखरेख करते होंगे। ये विडियो शुक्रवार 19 जुलाई का बताया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि रोजाना शराब के नशे में धूत होकर जहाॅ-तहाॅ पडे रहना इनके लिए आम बात है, अब ग्रामीणों का डर ये है कि सेवा देने के बदले अगर इन्हें कुछ हो जाता है तो ग्रामीणों को लेने के देने पड़ जायेगे। 


पूरे मामला जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी राजीव कुमार का कहना है कि सोमवार तक पूरे मामले की जांच की जायेगी, अगर ड्यूटी टाइम में नशें की कोई शिकायत मिली तो कार्यवाही की जायेगी। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिन कर्मचारियों को गांव में सेवाएं देने के लिए भेजा जा रहा है वो ही ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन बैठ रहे हैं, वो भी उस आयुर्वेदिक विभाग की जिसके दम पर प्रदेश को आयुष प्रदेश बनाने का सपना सरकार देख रही है। 

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇