उत्तराखंड समाचार : गोर्खाली सुधार सभा के वार्षिक अधिवेशन में 28 बच्चों की दी गयी छात्रवृत्ति

गोर्खाली
फोटो परिचय- महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित करते गोर्खाली सुधार सभा के पदाधिकारी। 

गोर्खाली सुधार सभा के वार्षिक अधिवेशन में 28 बच्चों की दी गयी छात्रवृत्ति

बच्चों को छात्रवृत्ति
महेश पंवार
उत्तराखंड समाचार रायवाला : गोर्खाली सुधार सभा की छिद्दरवाला शाखा का वार्षिक अधिवेशन मनाया गया जिसमें संगठन की गतिविधियों पर चर्चा की गई। इस दौरान 10 महिलाओं को सर्टिफिकेट और 28 मेधावी बच्चों को छात्रवृत्ति  प्रदान की गई।
सोमवार को गोर्खाली सुधार सभा का वार्षिक अधिवेशन हिमालय देवी मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। इस दौरान संगठन की गतिविधियों और गोर्खाली समाज के उत्थान के लिए चर्चा हुई। केंद्रीय शाखा की और से आए पदाधिकारियों ने गोर्खाली युवाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान केंद्रीय सभा की ओर से 28 मेधावी बच्चों को छात्रवृत्ति  प्रदान की गई। साथ ही सभा द्वारा संचालित सिलाई ट्रेनिंग सेंटर में तीन महीने का सिलाई प्रशिक्षण कोर्स पूरा करने वाली 10 महिलाओ एवं बालिकाओं को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। वहीं केंद्रीय सभा द्वारा एक सिलाई मशीन भी शाखा छिद्दरवाला को भेंट की गई। अधिवेशन में सभा के केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा, महामंत्री गोपाल क्षेत्री, प्रबंधक प्रभा शाह शाखा अध्यक्ष बुद्ध बहादुर गुरुंग, सचिव संतोषी शर्मा उप कोषाध्यक्ष ऊमा शर्मा, पंडित शालिक राम शास्त्री, लक्ष्मी बहादुर थापा, दिल बहादुर खत्री,शम्भू गुरुंग, नितु शर्मा, समझना भंडारी आदि रहे। अधिवेशन का संचालन धीरज थापा ने किया।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇