रूद्रप्रयाग: रतूड़ा में मैक्स पलटी.. चार घायल !
![]() |
| हादसा: रूद्रप्रयाग में रतूड़ा में मैक्स पलटी.. चार घायल ! |
राजेश नेगी/ रूद्रप्रयाग।
रतुड़ा में आज एक मैक्स पिक अप गाड़ी स्लीप हो गयी, जिसके कारण मैक्स सड़क में ही पलट गयी, जिससे उसमें बैठे 5 लोगों में में से चार घायल हो गये, चारों को पुलिस ने रेस्क्यू कर जिला अस्पताल रूद्रप्रयाग में भर्ती करवा दिया है, फिलहाल सबकी हालत ठीक है।
घटना की सूचना प्राप्त होने पर कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। उक्त वाहन में जियो कंपनी के मजदूर सवार थे, जो कि अपने कार्य करने के उपकरण लेकर रुद्रप्रयाग की तरफ आ रहे थे। रेस्कयू के बाद यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है, बताया जा रहा है कि मैक्स वाहन में जम्मू के रहने वाले 05 लोग थे, जो कि जियो कंपनी के साथ काम करते थे ओर समान लेके जा रहे थे कि अचानक गाड़ी पलट गयी।
